रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय रायपुर के बूढ़ा तालाब में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस और दुर्ग जिले में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला और सेमीनार कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे।
Read More : CG NEWS : कलेक्टर रोहित ने किया शहर के कई जगह का निरीक्षण, ब्रेथ एनालाइजर के साथ रंबलर स्ट्रीप लगाने के दिए निर्देश
सीएम ने दी ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विख्यात दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद जी की आज जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अपने उपदेशों और ओजस्वी व्याख्यानों से देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। यह छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी का कुछ समय रायपुर में बीता। स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां राजधानी रायपुर को एक विशेष पहचान देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी के विचार और जीवन मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।