CG News : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें, इस दिन होगी अगली पेशी
November 11, 2024 | by Nitesh Sharma

बलौदाबाजार। CG News : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बलौदाबाजार जिला न्यायलय में देवेंद्र यादव को पेश किया गया। जहां सुनवाई के दौरान पुलिस ने 14 नवंबर तक के लिए रिमांड मांगी थी। इस अपील को न्यायधीश ने स्वीकार कर लिया। अब 14 नवंबर को देवेंद्र यादव को कोर्ट में पेश किया जायेगे। वहीं विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगी है, जिसपर 13 नवंबर को सुनवाई होनी है।
बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। वर्तमान में वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं। आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई।
RELATED POSTS
View all