Live Khabar 24x7

CG News : कांग्रेस ने जारी किया भाजपा का काला चिट्ठा, भ्रष्टाचार – लूट और वादा खिलाफी से भरे मोदी सरकार के 9 साल

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG News, Livekhabar24x7

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा। केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से डराया जा रहा है। कांग्रेस किसी से नहीं डरती, न ही कांग्रेस के नेता डरते हैं, और न ही राज्य की जनता डरती है। छत्तीसगढ़ की जनता एक बार भी कांग्रेस सरकार को मौका देने के लिए काफी उत्सुक हैं। यह बात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रेसवार्ता ने कहीं हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा हैं। साथ ही उन्होंने 212 बिंदुओं पर भाजपा का काला चिट्ठा प्रस्तुत किया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 15 साल भाजपा का कुशासन रहा है। केंद्र सरकार के काले कारनामे जनता को जानना जरूरी है। भाजपा झूठ की राजनीति को बढ़ावा देती है। छत्तीसगढ़ आकर केंद्रीय मंत्री गलत बयानबाजी करते हैं। भाजपा का देश में असली चरित्र आदिवासी और दलित विरोधी है। भाजपा के खिलाफ 212 बिंदू काला चिट्ठा है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कुमारी सैलजा ने आगे कहा कि, महंगाई आज चरम पर है। भाजपा और केंद्र सरकार के माथे पर कलंक लगा हुआ है। महंगाई से हर वर्ग परेशान है। चुनाव आ गया है तो गैस सिलेंडर याद आ गया। चुनाव आ गया तो महंगाई याद आ गई। चुनाव आया तो जनता याद आ गई। यहीं बीजेपी कांग्रेस के शासन में जब गैस के दाम 500 होता था तब महंगाई का रोना रोती थी।

Read More : CG News : मातम में बदला खुशी का माहौल! देसी शराब पीने से बिगड़ी 2 लोगों की तबियत, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत…

 

मोदी सरकार नहीं जुमलों की सरकार है। आज की सच्चाई लोग भरपेट खाना भी नहीं खा पा रहे हैं। सबसे बड़ा घोटाला अडानी घोटाला है। वन नेशन, वन इलेक्शन पर कुमारी सैलजा ने कहा कि, इस मामले में जिस तरह से जल्दबाजी की जा रही इससे साफ है कि इनको लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। कमेटी की ओर से इस पर क्या निर्णय लिया जा रहा है, इसका इंतजार है।

पीसीसी अध्यक्ष ने भी बोला हमला
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा का हम काला चिट्ठा जारी कर रहे हैं। भाजपा का चरित्र आदिवासी-दलित-गरीब विरोधी है। भाजपा ने आरक्षण विधेयक को षड्यंत्रपूर्वक राजभवन में रुकवा कर रखा है। भाजपा के शासनकाल में नक्सलवाद चरम पर रहा। महिलाओं पर खूब अत्याचार हुए। आदिवासियों की जमीनें हड़पी गई। आदिवासियों का विस्थापन हुआ. पेसा कानून पर कोई काम नहीं हुआ. चिटफंड कंपनियों को फायदा पहुंचाया। किसानों को ठगने का काम किया।

RELATED POSTS

View all

view all