CG News : आज से कांग्रेस की भरोसा यात्रा शुरू, सभी 90 सीटों तक पहुंचेगी यात्रा, CM बघेल होंगे शामिल
October 2, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। छग में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस अपने अभियान की तैयारियों के बीच आज भरोसा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा 90 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग निकलेगी। हर विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा पूरी विधानसभा क्षेत्र में 20 से 30 कि.मी. का सफर तय करेगी, अंतिम पड़ाव में सभा होगी।
यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं के पाम्पलेट वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन, प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सक्ती, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर में होंगे शामिल। सभी मंत्री, विधायक, सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा में शामिल होंगे।
RELATED POSTS
View all