Live Khabar 24x7

CG News : नक्सलियों की साजिश नाकाम, जवानों ने बरामद किया 5 किलो का आईईडी बम

June 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

कोंडागांव। CG News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव में आज यानी रविवार को सुरक्षाबलों ने 5 किलो का आईईडी बम बरामद किया है। इसे जवानों ने नष्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था। हालांकि बड़ी घटना होने से पहले ही जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है।

Read More 

CG News : कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले 9 राइस मिलरों पर कार्रवाई, 2 लाख क्विंटल से अधिक धान जप्त

 

दरअसल, आज सीआरपीएफ, डीआरजी, जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने गश्त पर निकली थी। इस दौरान नारायणपुर सड़क किनारे सुरक्षाबलों ने आईईडी बम बरामद किया, फिर निष्क्रिय कर दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all