Live Khabar 24x7

CG News : आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

September 5, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कांकेर। CG News : छत्तीसगढ़ में पुलिस जवानों के आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक बार फिर कांकेर से मामला सामने आया है। यहां एक आरक्षक ने आज खुद को गोली मारकर खुदखुशी की कोशिश की है। घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल जवान को भानुप्रताप अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात को देखते हुए जवान को रायपुर रेफर किया गया है। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र का है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरक्षक जागृत भंडारी ने एसएलआर रायफल से खुद को गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की है। जवान ने ख़ुद को गोली क्यों मारी है ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जवान बीते कुछ दिनों से शांत रहता था।

RELATED POSTS

View all

view all