CG News : पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक ने की खुदकुशी, नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
June 13, 2024 | by Nitesh Sharma
कोंडागांव। CG News : पूर्व पीसीसी चीफ और मंत्री मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक ने ख़ुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि आरक्षक अपनी ड्यूटी खत्म कर के घर के लिए लौटा था। जिसका रस्ते में नदी किनारे पेड़ पर फंदे से लटका शव मिला। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक का नाम संपत मंडावी बताया जा रहा है। जो भानपुरी का रहना वाला था। जिसकी ड्यूटी पूर्व विधायक मोहन मरकाम के कोंडागांव बंगले में की गई थी। दरअसल बीते बुधवार 12 जून को संपत मंडावी ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल में निकला था। इसी दौरान उसका शव ग्राम लंजोड़ा बुकापारा के नदी किनारे एक पेड़ पर फांसी में लटका मिला। आरक्षक के शव को गांव के ही एक चरवाहे ने देखा था।
चरवाहे ने देखी लाश
चरवाहे ने ही इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया। फिलहाल आरक्षक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। आरक्षक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृत कांस्टेबल के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
RELATED POSTS
View all