दुर्ग । CG News : दुर्ग नगर निगम ने आज बैन सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया है। शहर की इंदिरा मार्केट सब्जी बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चेकिंग में 15 सब्जी व्यवसायियों के पास से प्लास्टिक जब्त की गई और इन पर 1 हज़ार 5 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। चेतावनी दी गई कि यदि आगे से प्रतिबंधित पालीथिन या प्लास्टिक मिला तो सख्त कार्रवाई होगी। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली।
CG News : उन्हें शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। बाजार विभाग टीम ने शहर की बाजार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। सिंगल यूज प्लास्टिक के विक्रय व उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की गई। बाजार अधिकारी जावेद अली ने बताया कि पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं का विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित किया गया है।
डेढ़ दर्जन से अधिक ऐसी सामग्री प्रतिबंधित की गई हैं, जो दैनिक उपयोग का हिस्सा बन गई है। दुकानदारों को चेताया गया कि दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक पाएं जाने पर चार गुना तक जुर्माना की कार्यवाही की जाएगी।
CG News : नगर निगम ने कोई मौजूदा विकल्प पैदा नहीं किए है और कार्यवाही कर रहे है। सवाल उठता है कि ऐसी सिंगल यूज प्लास्टिक बनाने वालों पर निगम कार्यवाही क्यों नहीं करता है। क्या लोकेश चंद्राकर किसी विशेष कारण से चलते लगाम लगाने में विफल है। सब्जी और चिकन शॉप में आमतौर पर सिंगल यूज प्लास्टिक एक जरुरी माध्यम है। लेकिन निगम ना कोई विकल्प बनाएगा केवल समय समय पर कार्यवाही करेगा। स्वास्थ्य, रोड, बेहतर माहौल, नशा मुक्त शहर के लिए जितने प्रयास नहीं किए गए उससे ज्यादा बैन सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया है।