Live Khabar 24x7

CG News : कवर्धा में युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के शक में आरोपी का जलाया घर

September 15, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कवर्धा। CG News : छत्तीसगढ़ में कवर्धा में ग्रामीणों ने हत्या के शक में आरोपी के घर में आग लगा दी है। मौके पर एसपी बड़ी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की भी खबर है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रामीणों को पेड़ पर फंदे से लटका युवक का शव मिला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसके घर को आगे के हवाले कर दिया। घर में धमाका होने से गांव में दहशत का माहौल है।

दरअसल, कचरू साहू और रघुनाथ साहू के बीच में दुश्मनी थी। कचरू साहू शनिवार को काम से मध्य प्रदेश गया था। जिसके बाद उसकी फांसी में टंगी हुई लाश मिली है। कचरू साहू के परिवार को लगा कि रघुनाथ साहू ने मार कर लटका दिया है। इसके बाद कचरू साहू के परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर रघुनाथ साहू के घर में आग लगा दी। पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई है। उपसरपंच रघुनाथ साहू का शव घर से बरामद किया गया है। पुलिस जब गांव में घुसी तो गांव वालों ने घुसने नहीं दिया। जिसके बाद 80 जवानों के साथ एसपी अभिषेक पल्लव गांव में घुसे हैं।

वहीं ग्रामीणों के साथ झूमाझटकी में एसपी अभिषेक पल्लव समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हुए है। ग्रामीण की हत्या कर घर जलाने का मामला में चार लोग झुलसे है। गांव में 450 पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। पुलिस ने 40 ग्रामीण को हिरासत में लिया है।

RELATED POSTS

View all

view all