Live Khabar 24x7

CG News : शराब पीने के बाद दों सगे भाई और एक रिश्तेदार की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप…

September 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG News, Livekhabar24x7

जांजगीर। CG News : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां शराब के सेवन के बाद 3 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में 2 सगे भाई शामिल हैं, वहीं तीसरा उनके रिश्तेदार हैं। बताया जा रहा है कि शराब सेवन के बाद दोनों की हालत बिगड़ने के बाद दोनों भाईयों ने घर में ही दम तोड़ दिया, वही उनके एक रिश्तेदार की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई।

Read More : CG News : दो युवकों की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या या हादसा? पुलिस कर रही मामले की जांच

यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी मुताबिक अकलतरा थाना के ग्राम बांधा बरसाही में ये घटना आज सुबह सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले दो भाई और उसके एक रिश्तेदार ने गांव के पास से शराब खरीदकर सेवन किया था। शराब सेवन के बाद दोनों भाई और उनका रिश्तेदार घर पहुंचे थे, इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ने लगी। लोग कुछ समझ पाते इतने में दोनों भाईयों की घर पर ही मौत हो गई।

परिजनों कर ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप
घटना के बाद से क्षेत्र में एक बार फिर जहरीली शराब से तीनों ग्रामीणों की मौत का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर अकलतरा थाना से पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस मृतको के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की बात कह रही है। तीनों ग्रामीणों की मौत को लेकर पुलिस अभी हाल-फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है। थाना प्रभारी से जब इस संबंध में जानकारी जाननी चाही गयी तो उन्होने मामले की तस्दीक करने की बात कहते हुए कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

RELATED POSTS

View all

view all