Live Khabar 24x7

CG News : ओमान में बंधक महिला दीपिका को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने करवाया मुक्त, फोन पर जाना हाल-चाल

February 7, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : रोजगार के लिए ओमान गई महिला दीपिका को छुड़ाने के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तत्परता दिखाई। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने विदेश मंत्री और मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखा था। ओमान में फंसी महिला को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मुक्त करवाया।

इतना ही नहीं उपमुख्यमंत्री ने खुद फोन पर बात कर महिला हाल-चाल भी जाना। वहीं दूतावास अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के निर्देश दिए। बता दें कि छत्तीसगढ़ की रोजगार के लिए ओमान गई दीपिका को बंधक बना लिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all