रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा अचानक रायपुर केंद्रीय जेल पहुंचने के बाद व्यवस्था का जायजा लिया। कैदियों को उनके परिजनों से मुलाकात की मौजूदा व्यवस्था में सुधार करने की जरूरत जताई है। इसके लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाएगा।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जेल का मैंने निरीक्षण किया, वह जगह भी मैने देखा जहां मुझे फर्जी एफआईआर कर के भेजा गया था। जेल में क्षमता से अधिक कैदी को लेकर कहा 10 और नए बैरक बनाने की बात हुई है। जो भी अव्यस्था है उसे दूर किया जाएगा। केंद्रीय जेल के साथ-साथ प्रदेश भर के सभी जेलों में मनाया जाएगा श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने दिया बयान कहा कि 22 तारीख को 500 साल के बाद भगवान राम अपने घर वापस आ रहे हैं। 22 तारीख को जेल में लाइटिंग होगी दीप जलेंगे मिठाइयां बांटी जाएगी। समूचे प्रदेश के जेल में यह आयोजन होगा।
कांग्रेस द्वारा गृह मंत्री को नक्सलियों से प्रत्यक्ष मुलाकात करने की सलाह देने पर मंत्री विजय शर्मा ने किया पलटवार। विजय शर्मा ने कांग्रेस को नक्सलियों से कंप्रोमाइज की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि – गांव तक विकास, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने सहित सभी मसले हैं। इसके लिए जन जागरण होना चाहिए, नक्सलियों को भी समझना चाहिए। 5 साल पिछली सरकार कंप्रोमाइज में रही। पिछली सरकार ने कुछ नहीं किया, बस तालमेल बनाने की कोशिश की। समाज को धोखा दिया गया, कहां गए वो पुराने गृह मंत्री..? क्यों उन्होंने प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं की..?
साप्ताहिक अवकाश और कांग्रेस के श्रेय लेने पर बोले पुलिसकर्मियों की माताओं और बहनों को शिकायत होती थी, समय नहीं होता है। सप्ताह में एक दिन छुट्टी मिले इसकी व्यवस्था की गई है। थानों में जल्द ही छुट्टी को लेकर रोस्टर तैयार किया जाएगा। बहुत अच्छा यहां पर प्रिंटिंग प्रेस है। इससे करीब 2 करोड़ की आमदनी हर साल होती है।