रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल, उनके चाचा नारायण साव का आज निधन हो गया है। इसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने अरुण साव के चाचा नारायण साव के निधन पर शोक जताया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चाचा नारायण साव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने डिप्टी व के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से डिप्टी सीएम साव के परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।