CG News : महीने के अंत में DGP अशोक जुनेजा होंगे रिटायर, विधानसभा चुनाव तक बने रहेंगे पद पर, जाने कौन होंगे राज्य के नए पुलिस मुखिया
June 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ राज्य के डीजीपी की कमान संभाल रहे अशोक जुनेजा को सेवावृद्धि दी जाएगी। वह इस महीने के अंत तक रिटायर होने वाले है, लेकिन उसके बाद भी राज्य सरकार उन्हें पद पर बनाए रखेगी। बताया जा रहा है विधानसभा चुनाव तक वह पुलिस चीफ की कमान संभाले रहेंगे। 1989 बैच के आईपीएस जुनेजा 11 नवंबर 2021 को डीजीपी बनाए गए थे।
इस पर अब पुलिस मुख्यालय से लेकर पूरी ब्यूरोक्रेसी तक चर्चा है। राज्य को अगला DGP कौन मिलेगा यह चुनाव के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि कुछ सीनियर आईपीएस के कई सारे नाम सामने आ रहे है।
सरकार और पुलिस मुख्यालय के साथ बेहतर तालमेल को देखते हुए जुनेजा को सेवावृद्धि की पूरी संभावना है। देखा गया है कि पहले के मुकाबले नक्सल वारदातों में कमी आई है।
डीजीपी जुनेजा का लो-प्रोफाइल रहना उनके पक्ष में जाता है। वे अपने काम से मतलब रखते हैं, ब्यूरोक्रेसी की उठापटक से खुद को दूर रखते हैं। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय में खींचतान की चर्चाएं होती रहती थीं, उस पर भी जुनेजा ने बेहतर ढंग से कंट्रोल किया है। इसकी वजह से उन्हें सीएम के विश्वासपात्र अफसरों में से एक माना जाता है। इन्हीं सब बातों की वजह से पुलिस मुख्यालय में कोई बदलाव नहीं होगा।
RELATED POSTS
View all