CG News : तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे डॉ. चंदन यादव, कई संगठनों की बैठक में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश…
August 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. चंदन यादव 10 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे गुरुवार सुबह 9 बजे रायपुर विमानतल पहुंचकर न्यू सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे राजीव भवन रायपुर में बेमेतरा जिले के बेमेतरा, साजा, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से वन-टू-वन बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे दुर्ग जिले के दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, पाटन, अहिवारा, वैशाली नगर और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से वन-टू-वन बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।
RELATED POSTS
View all