CG News : चुनाव आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए 2 कलेक्टर और 3 SP, फौरन प्रभार से मुक्त होने का दिया आदेश,
October 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टर और तीन पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है। सभी को फौरन प्रभार से मुक्त होने का दिया आदेश है। इस आदेश में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिनहा शामिल हैं।
वहीं पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिनहा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग ने दो एडिशन एसपी को भी हटा दिया है। इनमें बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव शामिल हैं।
हटाए जाने वाले आदेश में आयोग ने चुनाव कार्यों में दिलचप्सी नहीं लेने का कारण बताया है। कार्रवाई में शामिल सभी अधिकारियों को तुरंत अपने कनिष्ट अधिकारी को सौंपने कहा है। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कल शाम तक तीन नामों को पेनल मंगाया है। उसमें से किसी एक नाम पर टिक लगाकर कलेक्टर, एसपी की नियुक्ति होगी।

RELATED POSTS
View all