Live Khabar 24x7

CG News : BJP प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक, नए सांसदों को दी गई बधाई, केंद्रीय कैबिनेट के लिए बृजमोहन-विजय की चर्चा

June 6, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

रायपुर : CG News : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज छत्तीसगढ़ चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। जिसमें नेताओं को जीत की बधाई दी गई। साथ ही सीएम साय ने बैठक की अध्यक्षता की। सभी जितने वाले सांसदों को बधाई दी।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ बड़े नेता दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली में सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर सांसदों की मुलाकात होगी.इसके बाद पार्टी के दूसरे कार्यक्रमों में सभी शिरकत करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में किसी लीडर को जिम्मेदारी मिल सकती है। इनमें बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल का नाम सबसे ऊपर है।

RELATED POSTS

View all

view all