CG News : हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, खेतों और बाड़ियों को किया तहस-नहस, दहशत में ग्रामीण
August 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
गरियाबंद। CG News : छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी बीच गरियाबंद जिले से बड़ी खबर आई है। जहां दो दंतैल हाथी पाण्डुका क्षेत्र के गांवों देर रात जमकर उत्पात मचाया हैं। हाथियों ने खेतो में लगे फसल व बाड़ियों में लगी सब्जियों को नहस-नहस कर दिया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग रातभर रतजगा कर ग्रामीणों को अलर्ट कर किया। आज फिंगेश्वर क्षेत्र में दंतैल हाथियों के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। अभी भी आसपास के 12 गांवों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को जंगल की ओर नही जाने की हिदायत दी गयी है।
RELATED POSTS
View all