Live Khabar 24x7

CG News : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रुक-रुक हो रही फायरिंग, दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर

September 3, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Naxalites
CG Naxalites
CG Naxalites

दंतेवाड़ा। CG News : दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मंगलवार की सुबह 6 बजे से पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। इस मुठभेड़ में 2 माओवादियों को मार गिराए जानें की खबर है। दरअसल, जिला दंतेवाड़ा एवं बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियो की उपस्थिति की सूचना जवानों को मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग रुक-रुक कर हो रही है। अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित है। फायरिंग रुकेगी, सर्च ऑपरेशन के बाद ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

RELATED POSTS

View all

view all