CG News : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली हुए ढेर, तलाशी अभियान जारी
October 21, 2023 | by livekhabar24x7.com
कांकेर। CG News : जिले में डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे जाने की खबर है। इनके पास से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल और अन्य हथियार किए गए हैं। कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल इस बात की जानकारी दी है।
Read More : CG News : भाजपा नेता बिरजूराम की हत्या पर पूर्व CM ने दी प्रतिक्रिया, बोले- खून के एक-एक कतरे का करेंगे हिसाब
एसपी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे कोयलीबेड़ा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत स्थित एक जंगल में हुई, जब राज्य पुलिस बल की एक इकाई, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।
RELATED POSTS
View all