Live Khabar 24x7

CG News : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, BSF का एक जवान घायल

May 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

कांकेर। CG News : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ बड़गांव के नजदीक जंगलों में हुई। SP शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बड़गांव के मेंड्रा कैंप BSF178 BN से जवानों का एक दल सर्चिंग के लिए निकला था। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया। जवानों को खुदपर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से भाग निकले। वहीं इस मुठभेड़ में BSF का एक जवान घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया है।

RELATED POSTS

View all

view all