Live Khabar 24x7

CG News : जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, इलाके में सर्चिंग जारी…

December 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

06_04_2021-naxal_terror_1

बीजापुर। CG News : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के पेददा कोरमा के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली कैंप छोड़ भाग खड़े हुए। जहां जवानों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। वहीं कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

Read More : CG News : CM विष्णुदेव साय ने 108 एम्बुलेंस सेवा सुविधा को दुरुस्त करने के अधिकारियों को दिए निर्देश, साथ ही कर दी ये बड़ी घोषणा

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली कमांडर व गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमाण्डर दुला कारम की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन के लिए डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ और कोबरा के जवान निकले थे। इस दौरान सुबह करीब 9 बजे बीजापुर के पेददा कोरमा के जंगलों में गंगालूर एरिया कमेटी माओवादियों के साथ डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ और कोबरा 202, 210 के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में जवानों ने माओवादियों का कैम्प ध्वस्त किया। साथ ही माओवादी कैंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, दवाईयां, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री, माओवादी साहित्य, माओवादी वर्दी और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। वहीं आस पास के क्षेत्र में जवान सर्चिंग अभियान चाला रहे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all