CG News : कांकेर नारायणपुर सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सलियों को किया गया ढेर
August 29, 2024 | by Nitesh Sharma

कांकेर : CG News : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर जिलों की सीमा पर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। ये मुठभेड़ करीब सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि जवानों का एक दल गुरुवार सुबह सर्चिंग पर निकला था। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। मौके से तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किये गए है। डीआरजी, बीएसएफ, एसटीएफ की संक्युत टीम मुठभेड़ में शामिल रही।
जिले की सीमा पर माड के जंगल में सुबह करीब 8 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। फिलहाल दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम शामिल है। गोलीबारी में किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है।
RELATED POSTS
View all