Live Khabar 24x7

CG News : कुएं में पहले गिरे पिता, बचाने के चक्कर में बेटी सहित चार की मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

July 5, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

कोरबा। CG News : जांजगीर में कुएं में गिरने से पांच की मौत के मामले के बाद कोरबा से भी ऐसा ही मामला सामने आया। जहां कुएं में गिरे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। जिसमें पिता और पुत्री शामिल है। रेस्क्यू और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को बाहर निकाला। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरा पारा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जुराली के डिपरा पारा में रहने वाला ग्रामीण जहरू आज कुंआ में गिर गया था। पिता को गिरता देख उसकी बेटी भी कुएं में उतरी। जब दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आये तो दो ग्रामीण और कुएं में उतरे। वे दोनों भी वापस बाहर नहीं आये। कुएं के बाहर खड़े ग्रामीण डर गये और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

पुलिस ने चारों के शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारों की मौत कुएं में गिरने की वजह से हुई है या जहरीली गैस की वजह से हुई है इसका खुलासा नहीं हुआ है।

RELATED POSTS

View all

view all