CG News : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की स्वास्थ्य विभाग की बजट समीक्षा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी रहे मौजूद…
January 13, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में महानदी भवन, मंत्रालय में वित्त एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री चौधरी ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
Read More : CG News : टायर गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
बैठक में अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्लई, वित्त सचिव अंकित आनंद , संचालक बजट शारदा वर्मा, संचालक आयुष इफ्फत आरा, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ऋतुराज रघुवंशी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
RELATED POSTS
View all