Live Khabar 24x7

CG News : चलती कार में लगी आग, हादसे में शिक्षक की जलकर मौत

May 13, 2024 | by Nitesh Sharma

 

कोरबा। CG News : जिले में चलती कार में आग लगने से सवार शिक्षक की जलकर मौत हो गई। मृतक पसरखेज की तरफ से छाल की तरफ रवाना हुआ था, तभी ये हादसा घटित हो गया। कार में एकाएक भीषण आग फैलने से शिक्षक की उसी में फंसकर मौत हो गयी। मृतक शिक्षक रायगढ़ जिला में पदस्थ था। घटना करतला थाना क्षेत्र की है।

मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, कार में आग लगने से शिक्षक जगतराम बेहरा की मौत हुई है। रविवार को वो अपनी कार से छाल की तरफ जाने के लिए रवाना हुए थे। करतला पुलिस के मुताबिक पसरखेज से कुछ दूर आगे लुदुखेत चचिया के पास अचानक शिक्षक के चलती कार में आग लग गयी। शिक्षक जगतराम कुछ समझ पाता, इस बीच आग भीषण हो गया।

कार का सेंटर लाॅक बंद हो जाने के कारण शिक्षक अंदर ही फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी कार से बाहर नही निकल पाने के कारण शिक्षक की जिंदा जलकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गयी। कार में आग इतनी भयंकर थी कि स्थानीय ग्रामीण चाहकर भी कार के अंदर फंसे शिक्षक को बचा नही सके। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। करतला पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

View all

view all