CG News : बलरामपुर कलेक्टोरेट के खनिज शाखा में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर खाक
July 25, 2024 | by Nitesh Sharma

अंबिकापुर। CG News : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि जिला मुख्यालय बलरामपुर के कलेक्टोरेट कंपोजिट बिल्डिंग स्थित खनिज शाखा में आग लग गई। आगजनी की घटना देर रात की हैं।
बताया जा रहा हैं कि आज सुबह ड्यूटी पर पहुंचे गार्ड को आगजनी के बारे में ज्ञात हुए। खनिज शाखा से धुआं उठता देख उन्होंने अधिकारियों के साथ फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी। ततपरता से आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया था लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक खनिज शाखा के रिकार्ड रूम एवं स्थापना शाखा में रखे दस्तावेज ,कंप्यूटर,अलमारी जलकर खाक हो गए थे।
Read More : CG Weather Update : बिलासपुर, सूरजपुर समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट किया जारी
मिली जानकारी के अनुसार आग की चपेट में सामने के दो कमरे आए है। इनमें रिकार्ड रूम एवं स्थापना शाखा के दस्तावेज जले है। लेखा संबंधित दस्तावेज, कम्प्यूटर, अलमारी भी जल चुकी है। एकाध अलमारी में रखे कुछ दस्तावेजों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी साफ-सफाई व कार्यालय को व्यवस्थित करने के काम में लग गए है।
RELATED POSTS
View all