Live Khabar 24x7

CG News : वन विभाग ने शुरू की वनरक्षक के 291 पदों पर भर्ती प्रक्रिया, पहले चरण में इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती

May 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : सुप्रीम कोर्ट के फैसले आने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों में भर्ती के लिए विभागीय नोटिफिकेशन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ वन विभाग अंतर्गत वनरक्षक के 291 पदों में सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ।

CG News : अब उन 291 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा, महासमुंद, धमतरी, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद, गरियाबंद, मुंगेली, रायगढ़, धरमजयगढ़, जांजगीर-चांपा, अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी के 151 पदों पर शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया 22 मई 2023 से शुरू होगी।

दक्षता परीक्षा का रोल नंबरवार विवरण विभाग की वेबसाईट www.cgforest.com में उपलब्ध होगी। साथ ही अभ्यर्थी 13 मई से वेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all