मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी। CG News : कल भाजपा नेता की घर में घुसकर हत्या मामले में अब राजनीति गरमा गई है। बता दे कि मोहला मानपुर के औंधी क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में शुक्रवार की देर शाम गोली मारकर भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या कर दी गई। इस मामले में अब भाजपा आक्रामक हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है।
बताया गया कि हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर घुसकर घटना को अंजाम दिया। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जाँच जारी है। भाजपा नेता की हत्या पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि अरुण साव ने हत्या को टारगेट किलिंग बताया है। वहीं बिरझू तारम की हत्या को शहादत बताया है। भाजपा के एक एक कार्यकर्ता के शहादत को जाया नही जाने देंगे।