Live Khabar 24x7

CG News : गौ तस्करों को दी थी रेड की सूचना, मामले में आरक्षक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

September 16, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

दुर्ग। CG News : छत्तीसगढ़ के पाटन क्षेत्र में गौ तस्करी मामले में आरक्षक के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि 10 सितंबर को गौ तस्करी की सूचना पर पुलिस ने एक फार्म हाउस पर रेड किया। पाटन थाना के आरक्षक दिलेश्वर पठारे ने गौ तस्करों को रेड की सूचना दे दी थी। इस सूचना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

अब मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने आरक्षक दिलेश्वर पठारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है। फार्म हाउस में पकड़ाए मवेशी तस्करी केस का मुख्य आरोपी संजय गिरी गोस्वामी है। उसी के फार्म हाउस में बेजुबानों को ट्रक में ठूंसकर कत्लखाना भेजा जा रहा था।

गौ तस्करी मामले में जांच में पता चला है कि आरोपी संजय गिरी गोस्वामी के साथ पाटन थाना में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे की सांठगांठ थी। मामले में जब सीडीआर की एनालिसिस की गई तब सिपाही की करतूत सामने आई और उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरक्षक डिलेश्वर पठारे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं इस मामले में फरार मुख्य सरगना की पुलिस तलाश कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all