Live Khabar 24x7

CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में जमकर बरसेंगे बदरा, अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी

September 16, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Weather Alert
CG Weather Alert
CG Weather Alert

नई दिल्ली। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर मानसूनी सिस्टम एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर व बलरामपुर जिले में एक-दो स्थान पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने ने की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा व रायगढ़ जिले में एक-द स्थान पर भारी वर्षा होने ने की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में एक-द स्थान पर भारी से बहुत भारी वर्षा ने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के कोरिया व मुंगेली जिलों में एक-दो स्थान पर मध्यम से भारी वर्षा होने ने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all