Live Khabar 24x7

CG NEWS : गृहमंत्री विजय शर्मा को दिया गया गॉड ऑफ ऑनर, कानून व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा बयान

December 31, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG NEWS : नव नियुक्त गृहमंत्री विजय शर्मा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने बयान दिया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा- विष्णुदेव सरकार का मानना है संविधान के आधार पर सरकार चले। प्रदेश में कानून का राज हो,किसी व्यक्ति विशेष का राज न हों। कानून किसी की जेब में न हों, पहले ऐसा हुआ है, उपचार किया जायगा। कानून का राज स्थापित हो इस दिशा में काम किया जायगा।

बढ़ते नशे को लेकर भी कहा कि प्रदेश में छोटे बच्चे भी नशे की गिरफ्त में है। ये सब समाप्त होना चाहिए।

RELATED POSTS

View all

view all