CG News : किसानों के लिए खुशखबरी! प्रदेश में आज से धान खरीदी शुरू
November 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में आज एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। प्रदेश में बायोमेट्रिक मशीन नहीं पहुंचने के कारण टोकन सिस्टम से धान खरीदी होगी। विधानसभा चुनाव के बीच आज 1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो रही है। हालांकि, खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लग पाने के चलते धान खरीदी बिना बायोमेट्रिक के ही धान खरीदी की जाएगी। खरीदी शुरू होने से ठीक एक दिन पहले खाद्य विभाग की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
Read More : CG News : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे मल्लिकाअर्जुन खड़गे, सुकमा और महासमुंद में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित…
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग की ओर से पहले जारी निर्देश के तहत खरीफ वर्ष 023-24 में धान खरीदी में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की ओर से पत्र लिखकर बताया गया कि धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में बायोमेट्रिक उपकरण और दूसरे सिस्टम नहीं लगाए जा सके हैं।
खाद्य विभाग के शीर्ष अफसरों ने बताया कि प्रदेश के धान खरीदी केंद्रों में कल पहले दिन 3 लाख क्विंटल से ज्यादा धान पहुंचेगा। इनमें अकेले धमतरी के 95 खरीदी केंद्रों में 58661 क्विंटल धान पहुंचेगा, क्योंकि सबसे ज्यादा टोकन इसी जिला में कटा है। जानकारों के अनुसार इस वर्ष 12 नवंबर को दिवाली है इसी वजह से धान खरीदी केंद्रों में भरपूर आवक रहेगी। ज्यादातर किसान त्योहार से पहले ही धान बेचने का प्रयास करेंगे। धान छत्तीसगढ़ की सबसे प्रमुख फसल है और किसानों की आय का सबसे बड़ा जरिया भी है।
RELATED POSTS
View all