Live Khabar 24x7

CG News : सरकार ने दूसरी बार बढ़ाई राशन कार्ड नवीनीकरण की तिथि, अब 15 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन, आदेश जारी

February 25, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर : CG News : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 24 फरवरी की स्थिति में 66 लाख 68 हजार 35 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। अब जो लोग राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं करा पाएं हैं, उन्हें सरकार ने 15 मार्च तक समय दिया है। यानी दूसरी बार नवीनीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन आनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एंड्राइड मोबाइल नहीं है अथवा जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर आनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all