Live Khabar 24x7

CG NEWS : ‘राजिम कुंभ’ के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार, कल साय कैबिनेट की बैठक में लग सकती है मुहर

January 1, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार लौटने के साथ कई बड़े बदलाव की तैयारियां जारी है। राजिम मेले को फिर से राजिम कुंभ कराने भाजपा सरकार अध्यादेश लाने की तैयारी में हैं। कल कैबिनेट मंत्रियों के विभागों के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। जिसमें राजिम कुंभ को लेकर फैसला ले सकती है।

बता दें कि राजिम कुंभ कल्प का नाम देश के साथ विश्व में प्रसिद्ध है, हालांकि 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद तत्कालीन धर्मस्व मंत्री ताम्रवध्वज साहू ने राजिम माघी पुन्नी मेला किया था। वर्ष 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री विभाग के जिम्मेदारी बृजमोहन अग्रवाल को मिली है। अब राजिम माघी पुन्नी मेले का नाम बदलकर राजिम कल्प कुंभ किया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all