Live Khabar 24x7

CG News : छत्तीसगढ़ में बढ़ा कंजेक्टिवाइटिस मामलें का ग्राफ, अलर्ट मोड पर प्रदेश सरकार, CM बघेल ने बुलाई आपात बैठक

July 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में कंजेक्टिवाइटिस मामलें का ग्राफ दिन-प्रति-दिन बढ़ता ही जा रहा हैं।बढ़ते मामलें को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड पर है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपात बैठक बुलाई है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। राज्य महामारी नियंत्रण के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगी।

बता दे प्रदेशभर में सप्ताहभार में कंजेक्टिवाइटिस के 19 हजार 155 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मोतियाबिंद के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. नेत्र विभाग के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के आंखों का चेकअप करने का निर्देश जारी किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all