दंतेवाड़ा। CG News : आज प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय बीजेपी प्रभारी ओम माथुर, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा समेत कई नेता-मंत्री बस्तर पहुंचे। जहां आयोजित भाजपा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों पर दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि नक्सली मुख्यधारा में आए नहीं तो करारा जवाब दिया जाएगा।
Read More : CG News : प्रदेश में अब तक 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों को किया गया 17,773 करोड़ रूपए का भुगतान
उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा वार्ता के लिए मनाही नहीं है। बहके युवाओं को मुख्य धारा में आना पड़ेगा। नक्सलियों दिए दर्द से नौजवान, सीविलियन और जानवर तक कराह रहे है। आईडी ब्लास्ट में दर्जनों लोग घायल होते हैं। रायपुर में 6 जवान भर्ती हैं। जिनमें 3 जवान के पैर जा चुके है, ये सामाजिक पीड़ा है। नक्सली मुख्यधारा में आए अन्यथा इस दर्द का हिसाब लिया जाएगा।