CG News : सुकमा में लगातार दूसरे दिन IED ब्लास्ट, DRG का एक जवान घायल
December 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
सुकमा। CG News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों की नापाक हरकत सामने आई है। मंगलवार को नक्सलियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस IED ब्लास्ट किया है। जिसकी चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हो गया हैं। जिसका इलाज जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए सालेतोंग में जवानों ने नया कैम्प खोला हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना आज सुबह किस्टाराम पुलिस थाना क्षेत्र के सालेतोंग गांव के पास हुई, जहां सोमवार को भी इसी तरह के विस्फोट में दो जवान घायल हो गए थे।.
गौरतलब है कि नक्सलियों ने सोमवार को भी सलातोंग में IED लगाया था, जिसकी चपेट में आकर दो जवान घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ़्ट किया गया था। ज़िला बल कोबरा और CRPF के जवान डब्बामर्का कैम्प से निकले थे। इस दौरान सलातोंग के नज़दीक नक्सलियों द्वारा लगाए IED की चपेट में आने से ये दो जवान घायल हुए थे। वहीं, आज एक और जवान के घायल होने की खबर से इलाके में दहशत फैला हुआ है।
RELATED POSTS
View all