CG News : अवैध कब्ज़ाधारियों ने वन विभाग के टीम पर किया हमला, 2 कर्मचारियों के सिर पर आई गंभीर चोट, जानें पूरा मामला
May 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
गरियाबंद। CG News : जिले के इचरादी में अवैध कब्जा हटवाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने टीम की कार्रवाई के विरोध करना शुरू कर दिया। और वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में वन विभाग के 2 कर्मचारियों के सिर पर गंभीर चोट आई हैं।
Read More : CG News : सीएम भूपेश बघेल आज जाएंगे दिल्ली, ’मिंट इंडिया पब्लिक पॉलिसी समिट’ में होंगे शामिल
मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद के इचरादी मे 65 परिवारों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा हैं। जिसे हटाने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची थी। लेकिन अवैध कब्ज़ा धारियों को यह रास नहीं आया और विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। बिगड़ते हालत को देखते हुए वन विभाग की टीम ने कुछ देर के लिए अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य रोक दिया।
इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड का सर फटा गया, जबकि दूसरे के पैर में चोट आई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए अतिक्रमण हटाने का काम रोक दिया गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है। फिलहाल हालात काबू में है। वही वन कर्मियों पर हमला करने वाले ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जानकारी मौके पर मौजूद डीएफओ वरुण जैन ने दी।
RELATED POSTS
View all