Live Khabar 24x7

CG NEWS : सागौन के जंगल में अवैध कटाई, डिप्टी रेंजर सहित दो निलंबित

April 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

पत्थलगांव। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जशपुर वन मंडल के लुड़ेग सागौन जंगल में दिनदहाड़े लाखों रुपये की कीमती पेड़ों की अवैध कटाई मामला में वन विभाग ने आज डिप्टी रेंजर और वन रक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए।

Read More : CG News : बड़े आंदोलन की तैयारी में नवा रायपुर के प्रभावित किसान! इस दिन उप समिति के साथ होगी बैठक, बात नहीं बनी तो 72 घंटे कर्फ्यू की चेतावनी

CG NEWS :  वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने आज बताया कि पत्थलगांव वन परिक्षेत्र का लुड़ेग सागौन जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई होने का बड़ा मामला सामने आया था। इस मामले की जांच रिपोर्ट के बाद दो कर्मचारी डिप्टी रेंजर आशा लकड़ा और वन रक्षक अनूप लकड़ा को जांच टीम ने दोषी पाया था, जिससे दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

उपाध्याय ने बताया कि मुख्य सड़क के किनारे इस सागौन जंगल में पेडों की अवैध कटाई करने वाले तीन आरोपियों को वन विभाग ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More : CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर और भिलाई में आयोजित अम्बेडकर जयंती में होंगे शामिल

CG NEWS :  जशपुर वन मंडल में इन दिनों जंगलों से लगातार अवैध कटाई को देखकर यहां वन प्रेमियों ने भी चिंता व्यक्त की है। जंगलों में अवैध कटाई और आग से रक्षा करने वाली संस्था के अध्यक्ष रामप्रकाश पाण्डेय ने कहा है कि यहां सागौन व साल के जंगल में दिनदहाड़े अवैध कटाई करने वाला वन माफिया अब ग्रामीणों से भी बेपरवाह हो गया है। वन विभाग को सूचना दी जाती है लेकिन वन विभाग का अमला समय पर मौके में नहीं पहुंचता है।

RELATED POSTS

View all

view all