CG News : बलरामपुर में अवैध इमारती लकड़ी की तस्करी, पिकअप वाहन और 7 नग इमारती लकड़ी जब्त, चालक फरार
December 12, 2023 | by livekhabar24x7.com
बलरामपुर। CG News : जिले में अवैध इमारती लड़की की तस्करी का मामला लगातार सामने आ रहा है। तस्कर नए-नए तरीके से तस्करी कर रहे हैं। वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत गोवर्धनपुर के जंगल से वन विभाग की टीम ने अवैध इमारती लकड़ी तस्करी करते पिकअप वाहन सहित इमारती लकड़ी को जप्त किया है। वही वन अमला को देखकर तस्कर और पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गए।
वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र अधिकारी को मुखबिर ने सूचना दी कि गोवर्धनपुर के जंगल से अवैध इमारती लकड़ी की तस्करी पिकअप वाहन से की जा रही है। वन विभाग की टीम घेराबंदी करते हुए मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर तस्कर और वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद वन विभाग की टीम ने 7 नग इमारती लकड़ी लाठा सहित पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।
RELATED POSTS
View all