CG News : बिरहोर के भाई के नाम से चर्चित जागेश्वर यादव हुए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, आदिवासियों के उत्थान के लिए जीवन किया समर्पित
May 10, 2024 | by Nitesh Sharma
जशपुर. CG News : छत्तीसगढ़ के बिहोर के भाई के नाम से चर्चित जागेश्वर यादव (Social Worker Jageshwar Sahu) को पधश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने दिल्ली में जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। जिसके बाद जशपुर के वो पहले व्यक्ति बन गए जिसे सम्मान मिला है। जागेश्वर यादव ने जशपुर के बिरहोर समाज (Birhor Society) के लिए कई दशकों से काम कर रहे हैं।
बता दें कि जागेश्वर को बिरहोर भाई के भाई के रूप प्रसिद्धि मिली है। इन्हें आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता भी कहा जाता हैं। पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के उत्थान के लिए इन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया हैं। इसके साथ ही यादव ने जशपुर में एक आश्रम की स्थापना कर निरक्षरता उन्मूलन का भी काम किया है। साथ ही स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी उन्होंने बेहतर बनाने का करू किया हैं।
Read More : CG News : डॉ. यूएस पैकरा को सौंपा गया डीएमई का अतिरिक्त प्रभार, मंत्रालय ने आदेश किया जारी
CG News : वहीं जागेश्वर यादव का नाम 2024 के पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित हुआ था। जिले के बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर कार्य करने पर उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। जागेश्वर यादव ने आदिवासियों को साक्षर करने और शिशु मृत्यु दर कम करने जैसे बड़े कार्य किए हैं।
2015 में शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान से हो चुके सम्मानित
CG News : जशपुर के जागेश्वर यादव को उनके बेहतर कार्य के लिए पहले भी 2015 में शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान मिला है। आर्थिक कठिनाइयों की वजह से उनके लिए यह सब आसान नहीं रहा। लेकिन, उनका जुनून सामाजिक परिवर्तन लाने में सहायक रहा। जागेश्वर बताते हैं कि पहले बिरहोर जनजाति के लोग, उनके बच्चे अन्य लोगों से मिलते-जुलते नहीं थे। बाहरी लोगों को देखते ही भाग जाते थे। इतना ही नहीं जूतों के निशान देखकर भी छिप जाते थे। ऐसे में पढ़ाई के लिए स्कूल जाना तो बड़ी दूर की बात थी। लेकिन, अब समय बदल गया है। जागेश्वर यादव के प्रयासों से अब इस जनजाति के बच्चे भी स्कूल जाते हैं।
RELATED POSTS
View all