CG News : रसोई घर की दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत
September 2, 2024 | by Nitesh Sharma

रायगढ़। CG News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बारिश का कहर देखने को मिला है। जहां कसडाल क्षेत्र में मकान का एक हिस्सा ढह गया गया। इस हादसे में रसोई घर से बर्तन निकालने गई महिला मलबे में दब गई। जिससे महिला की मौत हो गई है। घटना रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी अनुसार, कसडोल के कोदईडीपा में गुरूवारी धनवार का परिवार निवास करता है। यहां सोमवार सुबह करीब पांच बजे गुरूवारी धनवार खाना बनाने के लिए बर्तन निकालने घर के दूसरे हिस्से में बने मिट्टी के पुराने रसोई घर में गई थी। ओस दौरान रसोई घर अचनाक गिर गया। इससे मलबे में वह दब गई।
घटना के बाद इसकी सूचना तमनार थाना में दी गयी। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मिट्टी की जोड़ाई से बना कच्चा रसोई घर काफी पुराना था। साथ ही क्षेत्र में हो रही बारिश से रसोई घर की दीवारे कमजोर हो चुकी थी।
RELATED POSTS
View all