Live Khabar 24x7

CG News : महापौर को लगा बड़ा झटका, जांच के बाद जाति प्रमाण पत्र निरस्त, नेता प्रतिपक्ष ने की FIR दर्ज करने की मांग

August 22, 2024 | by Nitesh Sharma

कोरबा। CG News : छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद को बड़ा झटका लगा है। जहां जांच के बाद जाति प्रमाण पत्र को उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने निरस्त कर दिया गया है। दरअसल, 6 दिसंबर 2019 को अनुविभागीय अधिकारी कोरबा ने राजकिशोर प्रसाद को अन्य पिछड़ा वर्ग का स्थायी प्रमाण पत्र जारी किया था। जिसे समिति ने जांच के बाद निरस्त कर दिया है।

बताया जाता है कि, वर्ष 2019 में नगरीय निकाय चुनाव के बाद भाजपा के पार्षदों की संख्या कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा थी। लेकिन इसके बावजूद महापौर पद पर लिए निर्वाचन के समय भीतरघात, गुटबाजी और क्रास वोटिंग के चलते कांग्रेस के पार्षद राज किशोर प्रसाद महापौर निर्वाचित हो गए थे। चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद महापौर पद के प्रत्याशी रितु चौरसिया ने जिला न्यायाधीश के समक्ष वाद दायर करते हुए महापौर राजकिशोर के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी।

RELATED POSTS

View all

view all