Live Khabar 24x7

CG News : वकीलों का एकदिवसीय महाबंद शुरू, सभी काम रहेंगे ठप, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे विरोध-प्रदर्शन

September 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG News, Livekhabar24x7

बिलासपुर। CG News : वकीलों का एकदिवसीय महाबंद शुरू हो गया है। इस दौरान एडवोकेट किसी भी कोर्ट में काम नहीं करेंगे और अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। वकील एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, मृत्यु दावा राशि 10 लाख रुपए करने की मांग कर रहे हैं।

एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार न्यायालयों में काम नहीं करने का फैसला पिछले 27 अगस्त को हुई बैठक में लिया गया था। जिसमें 4 सितंबर को महाबंद करने के निर्णय पर सहमति जताई गई थी। उन्होंने बताया कि अभी शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक दिवसीय प्रदर्शन किया जा रहा है।

रायगढ़ में हुई घटना के बाद से आंदोलनरत हैं वकील

पिछले साल रायगढ़ में तहसील दफ्तर के कर्मचारियों और वकीलों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट की घटना में शामिल वकीलों पर गैरजमानतीय केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था, जिसके बाद प्रदेश भर में वकीलों ने आंदोलन शुरू कर दिया था।

RELATED POSTS

View all

view all