Live Khabar 24x7

CG News : अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, इस तारीख तक प्रभावशील रहेगा आदेश…

October 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : आचार संहिता लागू होते ही प्रदेश के सभी पांच लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अब निर्वाचन आयोग के अधीन हो गए हैं। लिहाजा कई सारी पाबंदियां भी कर्मचारियों व अधिकारियों पर लागू हो गई है। कर्मचारियों व अधिकारियों की आचार संहिता तक छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। यानि 5 दिसंबर तक सीएल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Read More : CG News : जिले में धारा 144 लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 

समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों, उपक्रमों के अमलों की अवकाशों की स्वीकृति हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति के पश्चात ही अवकाश की पात्रता होगी। साथ ही कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी अवकाश स्वीकृति होने के पश्चात ही अवकाश पर जा सकते हैं। जिले में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को आदेशित किया है कि वे कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के पूर्वानुमति के बिना न तो अवकाश पर प्रस्थान करेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all