CG News : नगरनार प्लांट में गैस लीकेज से बड़ा हादसा, 2 कर्मचारी हुए घायल, देखें वीडियो
October 22, 2023 | by livekhabar24x7.com
जगदलपुर। CG News : जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। नगरनार स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि फर्नेस में गैस लीकेज हो गई। जिससे प्लांट में हड़कंप मच गया। वहीं हादसे में दो कर्मचारी घायल हो गए है। जिससे पूरा प्लांट खाली करवाया गया है। खबरें है कि प्लांट को 2 घंटे तक बंद भी रखा गया। सूचना के बाद मौके पर दमकल की टीम पहुंची। घटना शनिवार देर रात की है। फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Jagdalpur pic.twitter.com/Xg9BzcpYhP
— viplav lanjewar (@ViplavLanjewar) October 22, 2023
RELATED POSTS
View all