Live Khabar 24x7

 CG News : स्कूल में कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, बच्चों के पैरों में ब्लास्ट हुआ डिवाइस

January 26, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कोरबा. CG News : गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है. एमजीएम स्कूल में तीन छात्रों के पैर में इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस ब्लास्ट हो गया. हादसे में तीन छात्रों के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरीके से झुलस गया है. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के बालकों में डॉक्टर अंबेडकर स्टेडियम में गणतंत्र समारोह के दौरान की है.

मिली जानकारी मुताबिक, डांस के लिए छात्रों के पैरों में इलेक्ट्रॉनिक स्मोक डिवाइस को बांधा गया था. डांस के बीच में ही अचानक स्मोक डिवाइस में ब्लास्ट होने के कारण तीन छात्रों का शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरीके से झुलस गया. इस घटना से स्टेडियम में अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई. तत्काल छात्रों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार, स्टेडियम में डांस करने के दौरान ही स्मोक डिवाइस में शॉर्ट सर्किट होने के कारण तीन छात्र बुरी तरीके से झुलस गए.

 

RELATED POSTS

View all

view all