Live Khabar 24x7

CG News : सर्चिंग अभियान के दौरान बड़ा हादसा, एक्सीडेंटल फायरिंग से जवान घायल

November 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

नारायणपुर। CG News : नक्सल प्रभवित क्षेत्र नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव का दौर जारी है। इस बीच गुरुवार को DRG के एक जवान के हथियार से एक्सीडेंटल फायर हो गया है। जिससे जवान घायल हो गया है। पूरा मामला ओरछा थाना क्षेत्र का है। घटना की पुष्टि ASP हेमसागर सिदार ने की।

मिली जानकारी अनुसार, आज ओरछा थाना से DRG की टीम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के लिए निकली हुई थी। इस दौरान टीम के एक जवान के हथियार से अचानक एक्सीडेंटल फायरिंग की घटना हो गई। इससे जवान के उंगलियों में चोट आई है। इसके बाद तत्काल जवान का PHC ओरछा में प्राथमिक उपचार कराया गया. फिलहाल जवान की स्थिति सामान्य है।

RELATED POSTS

View all

view all