CG News : अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, 556 क्विंटल अवैध धान किया गया जब्त
December 31, 2023 | by livekhabar24x7.com
पखांजूर। CG News : अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्रवाई करने जिला प्रशासन सक्रिय है। जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी छापेमार कार्यवाही करते हुए अलग-अलग स्थानों से 1392 बोरी अवैध धान जब्त किया गया।

महाराष्ट्र से धान लाकर स्टॉक की सूचना पर SDM ने कार्यवाही करते हुए पी वी 92 धर्मपुर थाना छोटे बेठिया अंतर्गत दीपचंद बैरागी को 901 बोरी (360 क्विंटल) और अरुण शील को 491 बोरी (196 क्विंटल) धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। दीपचंद बैरागी और अरुण शील के घर से अवैध धान पकड़ा गया है।
RELATED POSTS
View all